
Delhi Weather News: वीकेंड के बाद राजधानी में सताएगी उमस वाली गर्मी, दिल्ली के मौसम पर आया ये अपडेट
AajTak
Weather News: देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. वहीं, लोगों को गर्मी से राहत है. हालांकि, वीकेंड के बाद नई दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
Delhi Weather Update, Monsoon: देश की राजधानी नई दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है. नई दिल्ली में भी मॉनसून के चलते मौसम खुशनुमा हो रहा है. गुरुवार को नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली. दिल्ली में मॉनसून की एंट्री भले ही तय समय से पहले ही हो गई थी, लेकिन अभी तक मॉनसून की स्थिति कमजोर है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी देश की राजधानी नई दिल्ली में वीकेंड पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान लोगों को चिपचिप वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा. वहीं, रविवार के बाद से नई दिल्ली में तापमान बढ़ जाएगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाएगा. हालांकि, अगले वीकेंड से दिल्ली में मौसम फिर बदलेगा और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
मौसम वैज्ञानिकों ने भारत के पश्चिमी हिस्से में आए चक्रवात के कारण कमजोर मॉनसून की संभावना जताई थी. चक्रवाती दबाव ने उत्तर भारत की ओर हवा की गति को कम कर दिया था, जो एक मजबूत मॉनसून के लिए जरूरी था. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के मध्य तक मॉनसून रफ्तार पकड़ सकता है.
वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा. वहीं, आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. शनिवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगी. वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 37 रह सकता है. शनिवार और रविवार नई दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी.
(रिपोर्ट: अभिषेक आनंद)

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








