Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
AajTak
दिल्ली में मंगलवार शाम को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के बाद आई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है. मई का महीना खत्म हो चला है और पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल भीषण गर्मी से लोगों को खासी राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. दिल्ली में मंगलवार शाम को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के बाद आई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है. यानी लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी. मंगलवार की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
IMD ने आज बुधवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बुधवार को दिल्ली और इससे सटे इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि मई में औसत अधिकतम तापमान 39.5 रहता था. लेकिन इस बार बारिश और हवाओं के चलते मौसम में ठंडक है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
इस बार 10 पश्चिमी विक्षोभ किए गए दर्ज
मौसम विज्ञानियों ने इसके पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, "आमतौर पर अप्रैल और मई में उत्तरी मैदानी इलाकों में पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए जाते हैं. लेकिन इस बार 10 पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए गए हैं. मई में केवल नौ दिनों के लिए दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के निशान से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें दो दिनों के लिए कुछ हिस्से लू से भी प्रभावित रहे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







