
Delhi Weather: सावधान! चुभती-जलती गर्मी से नहीं राहत, दिल्ली में आज भी 42 डिग्री पहुंचेगा पारा
AajTak
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 22 मई तक भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही तेज और गर्म हवाएं भी चलेंगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्म हवाओं के साथ 40 डिग्री से ऊपर तापमान लोगों को परेशान कर रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज (रविवार), 21 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है.
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 22 मई तक भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही तेज और गर्म हवाएं भी चलेंगी. जबकि 23 मई को हल्की बूंदाबांदी और बारिश की बौछार पड़ सकती हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन गर्म हवाओं और हीट वेव का कहर देखने को मिलेगा. वहीं, 24 से 26 मई तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की उम्मीद है. जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से मामूली राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बता दें कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी पड़ रही है. गर्मी के सितम से राहत के लिए लोगों को मॉनसून से काफी उम्मीद है. देश में कब तक मॉनसून की एंट्री होगी इसे लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून 4 जून को देश में दस्तक दे सकता है.
यूपी-हरियाणा में भी 42 डिग्री का टॉर्चर! दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और यूपी में भी गर्मी से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. तेज धूप और सूरज की तपिश के बीच अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. हालांकि, 23 व 24 मई को हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







