
Delhi Weather: फरवरी में गर्मी का कहर! 33 डिग्री तक पहुंचा पारा, IMD ने दिया ये अपडेट
AajTak
Delhi Mausam: दिल्ली में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रहा है. IMD के मुताबिक, सोमवार का दिन दिल्ली में 1969 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा गर्मी वाले फरवरी के रूप में दर्ज किया गया.
फरवरी के महीने में ही देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है. दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो कि नॉर्मल तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है. वहीं, सोमवार का दिन दिल्ली में 1969 के बाद तीसरी सबसे ज्यादा गर्मी वाले फरवरी के रूप में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया. बता दें, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 9 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के डेटा की मानें तो मंगलवार सापेक्ष आर्द्रता (Relative Humidity) 84 प्रतिशत दर्ज की गई. दिल्ली में जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.1 दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.1 दर्ज किया गया था.
दिल्ली में अगले पांच दिन का मौसम मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 22 फरवरी की बात करें तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 23, 24 और 25 फरवरी को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री ही दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 26 फरवरी को तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जाएगा. 23 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं. वहीं, 24, 25 और 26 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
दिल्ली में प्रदूषण पर क्या है अपडेट अगर दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब की कैटेगरी में बना हुआ है. मंगलवार को दिल्ली का AQI 250 दर्ज किया गया. बता दें, 'शून्य से 50' के बीच एक्यूआई 'अच्छी श्रेणी' में गिना जाता है. वहीं, '51 से 100' के बीच एक्यूआई 'संतोषजनक श्रेणी' में गिना जाता है. '101 से 200' के बीच AQI 'मध्यम श्रेणी' में आता है. वहीं, '201 से 300' के बीच एक्यूआई 'खराब कैटेगरी' में आता है. '301 से 400' 'बहुत खराब' और '401 से 500' 'गंभीर श्रेणी' में आता है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









