
Delhi Weather: दिल्ली में 46 डिग्री का टॉर्चर, न्यूनतम तापमान भी 30 के पार, अगले 3 दिन आसमान से बरसेगी आग
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों तक गंभीर लू का प्रकोप रहने की आशंका है. इस दौरान दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं इस हफ्ते दोपहर के अलावा दिल्ली की रातें भी गर्म होने की आशंका है और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों सीवियर हीटवेव की चपेट में हैं. इतनी तेज गर्मी की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना भी बेहद मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों तक गंभीर लू का प्रकोप रहने की आशंका है. इस दौरान दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं इस हफ्ते दोपहर के अलावा दिल्ली की रातें भी गर्म होने की आशंका है और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में सितम ढाएगी गर्मी IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई को दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज आईएमडी के अनुसार, 31 मई और 1 जून को दिल्ली में हल्की बरसात होने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश होने से दिल्लीवासियों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है क्योंकि बारिश के बावजूद भी तापमान में गिरावट होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है.
नोएडा का मौसम दिल्ली से सटे नोएडा में मौसम विभाग ने 29 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान नोएडा का दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेटगाजियाबाद के मौसम का हाल गाजियाबाद में 29 मई तक लू का प्रकोप रहने की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह गाजियाबाद का दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेकगुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम गुरुग्राम में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते गुरुग्राम का दिन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







