
Delhi Weather: दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली में ठंढ ने दी दस्तक, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
AajTak
दशहरे के दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है. दिल्लीवालों को रात और सुबह-सुबह हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम पर क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट.
Delhi Weather: दशहरे के दिन दिल्ली का मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. शनिवार को भी तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंढ बढ़ सकती है. हालांकि, 13 से 17 अक्टूबर के बीच तापमान थोड़ा स्थिर रह सकता है.
दिल्ली का तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है, जो सामान्य से एक या दो डिग्री कम है. सफदरजंग और पालम स्थित बेस ऑब्जर्वेटरी में इस सीजन का पहला 20°C दर्ज किया गया है. लोधी रोड और आया नगर के मौसम कार्यालयों में क्रमशः 18.4°C और 18.2°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 15.7°C था, जो कि सर्दियों की हल्की ठंडक का संकेत है.
जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 12 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की जाएगी. इन दिनों ज्यादातर आसमान साफ रहेगा और कभी-कभी बादल छाए रहेंगे. सुबह और रात के समय ठंड और दिन में गर्मी रहेगी. अगले 7-10 दिनों तक दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा.
आने वाले 4-5 दिनों तक पहाड़ों में भी कोई सक्रियता नहीं होगी. पहाड़ों की ढलानों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं अगले कुछ दिनों में पारा 1-2 डिग्री तक कम कर सकती हैं. शाम, रात और सुबह के समय हल्की ठंडक के साथ हल्की हवा भी महसूस होगी. दिन के दौरान कोई उमस नहीं होगी और दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है.
अगले हफ्ते दिल्ली का तापमान अगले कुछ दिनों तक दिल्ली का दिन का तापमान 33°-34°C और सुबह का न्यूनतम तापमान 19°-20°C के बीच रहने की संभावना है. अगले हफ्ते के मध्य तक सुबह के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है. बंगाल की खाड़ी से एक पोस्ट-मानसून सिस्टम दक्षिण भारत से लेकर कोंकण तट तक पहुंचेगा, जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की दिशा बदल देगा. 17 से 20 अक्टूबर के बीच ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर कुछ समय के लिए रुक सकता है, जिससे नमी का स्तर बढ़ सकता है और दोपहर गर्म और थोड़ी उमस भरी हो सकती है. हालांकि, अक्टूबर में दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










