
Delhi Weather: ठंड, कोहरे और धुंध की चपेट में दिल्ली, कई इलाकों का 480 के पार AQI, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी
AajTak
दिल्ली के 37 केंद्रों मे से 32 का AQI स्तर 400 के पार रिकॉर्ड हुआ है. बिगड़ते हालात के बीच दो दिन पहले राजधानी में GRAP-4 लगाना पड़ा. कल AQI का स्तर 416 था. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक अभी राहत की उम्मीद नहीं है.
दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है. एक बार फिर प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है. सुबह 7 बजे तक के आंकड़़ों के मुताबिक दिल्ली में औसत AQI 442 रिकॉर्ड हुआ है, जो कल से काफी ज्यादा है यानी आज (18 दिसंबर) राजधानी में प्रदूषण और ज्यादा बढ़ा है. सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार, बुराड़ी और लाजपत नगर में AQI 480 के पार दर्ज किया गया है. दिल्ली के 37 केंद्रों मे से 32 का AQI स्तर 400 के पार रिकॉर्ड हुआ है. बिगड़ते हालात के बीच दो दिन पहले राजधानी में GRAP-4 लगाना पड़ा. कल AQI का स्तर 416 था. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक अभी राहत की उम्मीद नहीं है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
NCR में भी बिगड़ने लगी हवा
50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी
दिल्ली में सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और सुबह 7 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 300 मीटर रही. हालांकि सफदरजंग में ये केवल 50 मीटर थी. हवा बिल्कुल शांत हो गई है, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







