
Delhi Weather: आसमान में छाए रहेंगे बादल, दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 4 से 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान राजधानी में हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.
होली के बाद से ही दिल्ली के मौसम में तब्दीली आई है. 8 मार्च को राजधानी में हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में भी कमी दर्ज की गई थी. दरअसल, फरवरी महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था. तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था. ऐसे में मौसम में अचानकर आई तब्दीली दिल्ली वासियों के लिए राहत लेकर आई है.
आसमान में नजर आएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 11,12,13 मार्च तक आसमान में बादल छाए नजर आएंगे. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है. हालांकि, इस दौरान तेज बारिश की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं, 14 और 15 मार्च को राजधानी में तेज गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. देश की राजधानी के अलावा 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली में क्या है पॉल्यूशन लेवल
अगर प्रदूषण की बात करें तो राजधानी में ग्रैप-1 हट चुका है. इसके बाद शुक्रवार को भी प्रदूषण सामान्य स्तर पर बना रहा. हालांकि कुछ जगहों पर यह बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुका है. इनमें शादीपुर का एक्यूआई 316, एनएसआईटी द्वारका का 311 रहा. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









