
Delhi Vada Pav Girl: कौन है दिल्ली की Viral 'वड़ा पाव' वाली? ठेले पर लगी लंबी लाइन, घंटों इंतजार कर रहे लोग
AajTak
Delhi famous vada pav girl: ये महिला दिल्ली में वड़ा पाव बेच रही है. वो इस वक्त इतनी वायरल हो गई है कि लोग उसके ठेले पर लंबी लाइन लगा रहे हैं. लोग वड़ा पाव खरीदने के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे हैं.
दिल्ली में मुंबई के स्वाद वाला वड़ा पाव बेच रही एक महिला काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म देखो, उसी के वीडियो दिखाई दे रहे हैं. किसी वीडियो में वो रोती हुई नजर आती है, तो किसी में अपनी कहानी बताती दिखती है.
ये महिला अपने पति के साथ इस काम को करती है. कुछ वीडियो में देखा गया कि उसके वायरल होने के बाद ठेले पर लोगों की लंबी लाइनें लग गईं. एक साथ कई कई लाइन लगीं. लोग वड़ा पाव खाने के लिए घंटों तक इंतजार भी कर रहे हैं. इस महिला का नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है. वो पहले हल्दीराम में काम किया करती थीं.
उनका कहना है कि बेटे की सेहत ठीक नहीं थी, जिसके कारण नौकरी छोड़नी पड़ी. पति-पत्नी दोनों ने नौकरी छोड़कर वड़ा पाव का स्टॉल लगा लिया. वो कहती हैं कि खाना बनाना उनका शौक था, इसी शौक को उन्होंने बिजनेस में तब्दील कर दिया.
वो कहती हैं कि दिल्ली में अधिकतर लोग वड़ा पाव के नाम पर टिक्की बनाकर खिलाते हैं. लेकिन वो मुंबई स्टाइल में इसे बनाती हैं. चंद्रिका का कहना है कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और दिल्ली के लोगों को मुंबई का स्वाद दे रही हैं.
उनके वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो रोती हुई भी नजर आती हैं. कहती हैं कि उनके स्टॉल को हटवाने की कोशिश हो रही है. जबकि एक और वीडियो में वो लोगों की भीड़ से परेशान हो जाती हैं. इतने ज्यादा लोग वड़ा पाव खरीदने आ जाते हैं कि सड़क ही जाम हो जाती है.
वो खुद कहती हैं कि लोग घंटों लाइन में लगकर उनके वड़ा पाव खरीद रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि अगर उनकी जगह कोई पुरुष होता, तो ठेले पर लोगों की इतनी लंबी लाइनें नहीं होतीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










