
Delhi Schools: बिना देरी तुरंत बंद हों दिल्ली के सभी स्कूल, पैरेंट्स एसोसिएशन ने पत्र लिखकर उठाई मांग
AajTak
Delhi Weather Update: 15 मई 2022 को दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गर्मी से बच्चों के बचाव हेतु सुरक्षा नियम सुझाव भी जारी किये गए है, जबकि दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों ने भी स्कूल के समय में बदलाव किए हैं.
Delhi Schools Update: दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन (DPA) ने मुख्यमंत्री, LG, NCPCR, NHRC को पत्र लिखकर दिल्ली में सभी स्कूल के सभी बच्चों के लिए तुरंत गर्मी की छुट्टियों के ऐलान की मांग की है. DPA ने अपने अपने पत्र में कहा, 'दिल्ली में आग उगलती घातक गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के सभी बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की बिना देरी के तुरंत घोषणा की जारी चाहिए.'
72 साल बाद दिल्ली में इतनी गर्मी पड़ रही है. 15 मई 2022 को दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. एक ओर जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गर्मी से बच्चों के बचाव हेतु कुछ सुरक्षा नियम सुझाव जारी किये हुए वहीं दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों ने भी स्कूल के समय में बदलाव किए हैं.
दिल्ली पैरंट एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया. केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में ये साफ किया गया है की दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बच्चों का धूप में बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है. ऐसे में स्कूल जा रहे बच्चों का हीट वेव की चपेट में आने का खतरा है.
पत्र में कहा गया, 'गर्मियों की छुट्टियों का मतलब ही बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाना है. लगातार बढ़ती गर्मी के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं और स्कूलों में अटेंडेंस लगातार गिर रही है. इसलिए लगातार बढ़ती और तपती गर्मी को देख स्कूलों को बिना देरी के तुरंत बंद कर छुट्टियों की घोषणा की जानी चाहिए.' डीपीए की अपराजिता गौतम का कहना है की दिल्ली के मुख्यमंत्री और एलजी के साथ NCPCR को भी पत्र लिखा गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










