
Delhi School Reopen: स्कूल खोलने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 12वीं का छात्र
AajTak
Delhi School Reopen: 12वीं के छात्र का कहना है कि जरूरी शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लासेज़ की समस्याओं के कारण शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरने को मजबूर हैं इसलिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए.
Delhi School Reopen: दिल्ली स्थित स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. राज्य में कोरोना के खतरे को देखते हुए स्कूल लंबे समय से बंद हैं जिसके चलते स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मजबूर हैं. दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने अभी तक स्कूल दोबारा खोलने पर फैसला नहीं लिया है जिसके चलते एक कक्षा 12वीं के छात्र ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










