Delhi School Re-Open: दिल्ली में खुले स्कूल, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर भगवान से लगाई यह गुहार
ABP News
Deputy CM Manish Sisodia: दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की एंट्री उनके पैरेंट्स की लिखित मंजूरी के बाद ही होगी. जो बच्चे स्कूल नहीं जायेंगे उनकी ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी.
Delhi School Re-Open: दिल्ली में आज यानी सोमवार से 9 से 12 तक के स्कूल खोल दिये गये हैं. स्कूलों के दोबारा खुलने से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है और भगवान से प्रार्थना की है कि अब दोबारा स्कूल बंद करने की जरूरत नहीं पड़े. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बच्चों को वापिस स्कूल में देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है. बच्चे भी बेचारे परेशान हो गए. भगवान ना करे अब दोबारा स्कूल बंद करने की ज़रूरत पड़े.
दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की एंट्री उनके पैरेंट्स की लिखित मंजूरी के बाद ही होगी. जो बच्चे स्कूल नहीं जायेंगे उनकी ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी. कुछ स्कूलों ने अलग-अलग टाइम पर बच्चों को एंट्री देने की बात कही है. कुछ स्कूलों ने महज 50 फीसदी बच्चों को ही अपनी क्लासेस में अनुमति दी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












