
Delhi School Opening: दिल्ली में खुले नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल, करीब 2 साल बाद दिखा ये नजारा
AajTak
करीब 2 साल के बाद आज नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे राजधानी में फिर स्कूल पहुंचे हैं. इस बीच स्कूल प्रबंधन को कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है जिससे कि कोरोना के मामले और न बढ़ें और इसपर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए. आज दिल्ली में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल खुलने के बाद से सुबह से ही छोटे बच्चे स्कूल जाते दिखाई दिए. बता दें कि दिल्ली में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले से खोले जा चुके हैं. देखिये आजतक संवाददाता सुशांत मेहरा की ये रिपोर्ट.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










