
Delhi Riots: कोर्ट से कपिल मिश्रा को राहत नहीं, दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में दर्ज होगी FIR
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. हालांकि, अदालत में दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि बीजेपी नेता को फंसाने की साजिश रची जा रही है.
बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में पुलिस को कपिल मिश्रा पर FIR दर्ज कर मामले में आगे की जांच करने का निर्देश दिया है.
मोहम्मद इलियास नामक शख्स ने दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अब एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग का विरोध किया था.
'कपिल मिश्रा को फंसाने की हो रही है साजिश'
दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि कपिल मिश्रा को फंसाने की साजिश रची जा रही है. अगस्त 2024 मे दायर की गई इस याचिका में मोहम्मद इलियास ने दावा किया है कि 23 फरवरी 2020 को उन्होंने कपिल मिश्रा और उनके साथियों को कर्दमपुरी में एक सड़क को ब्लॉक करते हुए देखा था. इस दौरान उन्होंने रेहड़ी पटरी वालों की गाड़ियों को तोड़ते हुए भी देखा था.
मौके पर तत्कालीन उत्तर पूर्व डिप्टी पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस के अन्य अधिकारी कपिल मिश्रा के बगल में खड़े हुए थे. कपिल मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को जगह खाली करने या परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.
FIR की मांग वाले आवेदन को कोर्ट ने दी मंजूरी

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








