
Delhi Rains: सुबह-सुबह बारिश, जलभराव, ट्रैफिक जाम...जैसे कल थे मुंबई के हालात आज दिल्ली का बुरा हाल
AajTak
भारी बारिश के बाद दिल्ली के रिंग रोड पर पानी का तेज बहाव है. ऐसा लग रहा है मानो यहां कोई नहर बह रही हो. सिर्फ रिंग रोड ही नहीं, कई और इलाकों में भी बारिश ने मुसीबत बढ़ाई हैं. सुबह-सबह दफ्तर जाने का समय और राजधानी पानी पानी हो गई है.
मायानगरी मुंबई के बाद आज, 26 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है. इस भारी बारिश में दिल्ली का हाल भी कुछ मुंबई जैसा ही हो गया है. देर रात और सुबह-सुबह हुई बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. मोतीबाग में रिंगरोड पर पानी भऱ गया है. इसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है, गाड़ियां रेंग रही हैं.
रिंग रोड पर पानी का तेज बहाव है. ऐसा लग रहा है मानो रिंग रोड पर कोई नहर बह रही हो. सिर्फ रिंग रोड ही नहीं, कई और इलाकों में भी बारिश ने मुसीबत बढ़ाई हैं. सुबह-सबह दफ्तर जाने का समय और राजधानी पानी पानी हो गई है.
दिल्ली का शांति पथ भी इससे अछूता नहीं रहा. यहां भी अच्छा जलभराव है. मौसम विभाग का कहना है कि बादलों का एक समूह दिल्ली से होकर गुजर रहा है. गति धीमी है लेकिन अगले 2 घंटों के दौरान मध्यम से तीव्र दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने ये अलर्ट सुबह 6 बजे जारी किया.
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. सुबह 8 बजे तक उत्तरी और पूर्वोत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में 2-5 सेमी/घंटा की तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने उन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है, जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है. इस दौरान कमजोर संरचना वाले इलाके में रहने से भी बचें.
मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय सड़कों पर पानी भर सकता है, निचले इलाकों में जल जमाव और अंडरपास बंद हो किए जा सकते हैं. इसके अलावा भारी बारिश के कारण दृश्यता में कमी भी हो सकती है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









