
Delhi Rains: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
AajTak
Delhi NCR Rainfall: राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और जमकर बारिश हुई. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया. बीते दो-तीन दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही थी, लेकिन आज फिर सुबह से आसमान में काले काले बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई.
Delhi Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे हुए आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में तेज बरसात की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.
बारिश होने की वजह से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. मौसम विभाग ने भी दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी जानकारी दी है. IMD का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं. वहीं, आसमान में बादल भी छाए रहेंगे.
इससे पहले, मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई थी, जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया था. पानी भरने की वजह से ट्रैफिक जाम की भी स्थिति पैदा हो गई थी.
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम 5:30 बजे ह्रयूमिडिटी 73 प्रतिशत दर्ज की गई. बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब साढ़े छह बजे 'मध्यम' (116) श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







