
Delhi Rains: आंधी-तूफान और फिर 3 दिनों तक बारिश, दिल्ली में बदलने जा रहा मौसम का मिजाज
AajTak
Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाएगी.
Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से दिल्लीवासियों को निजात मिलने जा रही है. दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाएगी.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान भी आ सकता है. इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की आशंका जताई गई है.
राजधानी में 22 मई से बारिश का अनुमान जताया गया है. रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इस दिन बारिश होगी. इसके बाद 23 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा.
फिर 24 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 22 मई से लेकर 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद, 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









