
Delhi Rain Update: लगातार बारिश से सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम, क्या आज भी होगी झमाझम बरसात? जानें देशभर के मौसम पर IMD अपडेट
AajTak
दिल्ली में बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी यूपी में बना दबाव (डिप्रेशन) और मौसमी मानसून ट्रफ का निकट होना था. अब यह (डिप्रेशन) कमजोर हो चुका है और दिल्ली क्षेत्र से दूर चला गया है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में दो दिन ऐसी बारिश हुई कि लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. हालांकि लगातार बारिश जगह-जगह पेड़ गिरने, इमारतें क्षतिग्रस्त होने और भीषण ट्रैफिक जाम व जलभराव जैसी स्थिति में जूझना पड़ा. हालांकि आज यानी शनिवार को यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह से बारिश देखने को नहीं मिल रही है लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं.
आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. लेकिन इसकी तादाद में कमी की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज मध्यम बारिश देखी जा सकती है. वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़त देखी जा सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री पहुंच सकता है. हालांकि न्यूनतम तापमान बिना बदलाव के साथ 21 डिग्री बना रह सकता है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी यूपी में बना दबाव (डिप्रेशन) और मौसमी मानसून ट्रफ का निकट होना था. अब यह (डिप्रेशन) कमजोर हो चुका है और दिल्ली क्षेत्र से दूर चला गया है. सिस्टम(डिप्रेशन) की शिफ्टिंग से मॉनसून ट्रफ भी दिल्ली के पास से खिसक जाएगी. कमजोर सिस्टम का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर स्थित है जिससे मॉनसून ट्रफ दिल्ली से उत्तर की ओर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड की तलहटी के पास चली जाएगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
हालांकि मौसम में नर्मी बनी रहेगी. रातभर हुई बारिश ने हवा में काफी नमी छोड़ दी है जिससे राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली और एनसीआर में शनिवार और रविवार को बारिश को लेकर कोई समस्या की उम्मीद नहीं है. साथ ही तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे मौसम उमस पैदा हो सकती है. दिल्ली में कम से कम अगले एक हफ्ते तक कोई भारी मौसम की स्थिति देखने को नहीं मिलेगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








