
Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में बारिश के टूटे सारे रिकॉर्ड, 32 साल बाद जनवरी में इतना बरसे बादल
AajTak
दिल्ली में 32 साल बाद जनवरी में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली है. अभी तक जनवरी में 69.8 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. अब आज से 32 साल पहले यानी की 1989 में 79.7 मिमी बारिश हुई थी.
दिल्ली में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. ठंड के सितम के बीच शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभी तक जनवरी में 69.8 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. 32 साल पहले यानी 1989 में 79.7 मिमी बारिश हुई थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










