
Delhi Power Cut: 'बिजली कटौती पर अफवाह फैलाने के लिए आतिशी और केजरीवाल के खिलाफ करेंगे कार्रवाई', बोले मंत्री आशीष सूद
AajTak
आशीष सूद ने दावा किया कि मौजूदा विपक्ष नेता आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने फर्जी ट्वीट्स को रीट्वीट किया है. खासकर मुंबई के अकाउंट से बिजली कटौती की झूठी खबरों को दोनों ने साझा किया है. उन्होंने कहा कि चाहे विपक्ष के नेता हों या कोई और, इस प्रकार की अफवाहें फैलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली में बिजली कटौती की अफवाहों के बीच, बिजली मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को झूठा बताते हुए इसको लेकर सख्त रवैया अपनाया है. सूद ने आरोप लगाया है कि फेक अकाउंट्स के माध्यम से दिल्ली में बिजली कटौती की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि ये फेक अकाउंट्स न केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक अशांति भी पैदा कर रहे हैं.
सूद ने दावा किया कि मौजूदा विपक्ष नेता आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने इन फर्जी ट्वीट्स को रीट्वीट किया है. खासकर मुंबई के अकाउंट से बिजली कटौती की झूठी खबरों को दोनों ने साझा किया है. उन्होंने कहा कि चाहे विपक्ष के नेता हों या कोई और, इस प्रकार की अफवाहें फैलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
'बढ़ा-चढ़ा कर पेश किए गए बिजली कटौती के आंकड़े'
मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि दिल्ली में बिजली की कटौती के आंकड़े बढ़ा-चढ़ा कर पेश किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में पिछले 10 सालों में 2 लाख 72 हजार से ज्यादा बार बिजली गई है, जो प्रतिदिन औसतन 75 बार दर्ज की गई है.
इसके अलावा, आशीष सूद ने पूर्व मंत्रियों और यहां तक कि वर्तमान नेताओं के घरों में जनरेटर होने की बात पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अगर बिजली की कटौती नहीं होती, तो इन जनरेटर की आवश्यकता क्यों पड़ी?
आतिशी ने किया था बिजली कटौती का दावा

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








