
Delhi Pollution: हम अलग हैं... दिल्ली में हवा हुई जहरीली, लोगों को याद आया 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का डायलॉग
AajTak
हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली की हवा की हालत बेहद खराब हो चुकी है। दिल्ली के कुछ इलाकों का AQI एक हजार के आंकड़े को पार कर चुका है. नतीजा यह है कि लोग ना तो ठीक से घर देख पा रहे हैं, और ना ही सांस ले पा रहे हैं. पूरे दिल्ली में धुंआ और धुंध का असर साफ देखा जा सकता है.
Delhi Air Pollution: हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली की हवा की हालत बेहद खराब हो चुकी है. दिल्ली के कुछ इलाकों का AQI 500 के आंकड़े को पार कर चुका है. नतीजा यह है कि लोग ना तो ठीक से घर देख पा रहे हैं, और ना ही सांस ले पा रहे हैं. पूरे दिल्ली में धुंआ और धुंध का असर साफ देखा जा सकता है. इस संकट का असर सोशल मीडिया पर भी दिखने लगा है, जहां लोग मीम्स और पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं.
कुछ मीम्स तो वाकई मजेदार भी हैं. बहुत से लोगों को इस दमघोंटू हवा में शायरी सुझ रही है. किसी ने तस्वीरों के जरिए दिल्ली-NCR के हालात को दिखाने की कोशिश की है. बता दें, कई जगहों पर लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत जैसी गंभीर समस्या का जिक्र किया है. राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का पॉल्यूशन अगर सिगरेट स्मोकिंग से तुलना किया जाए, तो यहां की हवा रोज 40 सिगरेट पीने जितनी खतरनाक है. वहीं, हरियाणा में यह आंकड़ा 29 सिगरेट तक पहुंचता है.
इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक मीम्स के जरिए इसे दिखाया गया, जिसमें गैंग्स ऑफ वॉसेपुर का एक सीन है. इसमें एक चेन स्मोकर और दिल्ली की हवा में रहने वालों की तुलना की गई है. आप भी देखिए...
किसी ने कुछ इस अंदाज में मजाक किया.
दिल्ली की हवा में सांस लेने वालों का हाल कुछ ऐसा होता है! देखिए ये मीम्स.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










