
Delhi Pollution: बारिश से धुला प्रदूषण! लोधी रोड से दिलशाद गार्डन तक दिल्ली के इन इलाकों की हवा साफ, जानें AQI
AajTak
बारिश के बाद दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिल रहा है. मंगलवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 था (मध्यम श्रेणी), जो रात 8 बजे सुधरकर 88 (संतोषजनक) हो गया. हालांकि, आज 18 अक्टूबर को सुबह के वक्त औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर 126 दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं दिल्ली के किन इलाकों की हवा सबसे साफ है.
आधा अक्टूबर निकलते ही देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों का मौसम अचानक बदल गया है. कई इलाकों में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली में भी बारिश के बाद प्रदूषण से राहत देखी गई है. वहीं, सर्दियों की भी शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है और इस साल अक्टूबर में सबसे कम तापमान रहा.
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है. मंगलवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 था (मध्यम श्रेणी), जो रात 8 बजे सुधरकर 88 (संतोषजनक) हो गया. हालांकि, आज, 18 अक्टूबर को सुबह के वक्त औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर 126 दर्ज किया गया. आइए जानते हैं विभिन्न इलाकों में आज क्या है AQI.
अपने इलाके के मौसम और प्रदूषण का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.
सर्दी की दस्तक के साथ लखनऊ में कोहरा, दिल्ली में आसमान साफ, जानें देश के मौसम का हाल
दिल्ली का मौसम

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











