
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण स्तर... क्या बंद हो जाएंगे स्कूल?
AajTak
दिल्ली-NCR में प्रदूषण अब बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है. प्रदूषण का असर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, जिसे लेकर प्रशासन और पैरेंट्स दोनो चिंतित हैं. खतरनाक स्तर के प्रदूषण के बावजूद भी दिल्ली में अभी स्कूल खुले हैं, जिसे लेकर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने दिल्ली सरकार को एक नोटिस भेजा है. वहीं, दिल्ली कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी इसको लेकर डिमांड रखी थी. अब सवाल ये कि क्या बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र स्कूल बंद किए जाएंगे. क्या बंद होंगे स्कूल?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










