
Delhi News: दिल्ली में ऐतिहासिक पेड़ को बचाने के लिए लोग कर रहें हैं 24 घंटे निगरानी, जानिए क्या है पूरा मामला
ABP News
दिल्ली अलीपुर के खामपुर गांव में 120 साल पुराने बरगद के पेड़ को कॉलोनी बसाने के लिए काटा जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया है.उनका कहना है कि इस पेड़ से उनकी आस्था और भावनाएं जुड़ी हुई है.
Delhi News: दिल्ली में 120 साल पुराने बरगद के पेड़ की सुरक्षा करने के लिए स्थानीय लोग चौबीसों घंटे निगरानी करने लगे हैं. हाल ही में अज्ञात लोगों ने पेड़ को काटने का प्रयास किया था, जिसके बाद गांव के लोगों ने पेड़ की सुरक्षा करने का फैसला लिया है. दिल्ली के अलीपुर के खामपुर गांव निवासियों के मुताबिक, 120 साल पुराने बरगद के पेड़ से गांव के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इस हरे भरे पेड़ को काटने का प्रयास किया जा रहा है. यही कारण है कि वे गांव के कुछ लोगों को पेड़ की सुरक्षा करने के लिए चौबीसों घंटे तैनात किया है.
कालोनी बसाने के लिए काटा जा रहा बरगद का पेड़दरअसल बीते शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क किया. इलाके के निवासी अजय कुमार ने आईएएनएस से कहा हमारे इलाके में राधा कृष्ण मंदिर है, जिसके पास एक कॉलोनी बसाई जा रही है. उसके नक्शे के अंदर यह 120 साल पुराना बरगद का पेड़ आ रहा है. कुछ अज्ञात लोगों ने उस पेड़ की शाखाओं को काट दिया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












