
Delhi New CM Rekha Gupta: पेशे से वकील, DUSU की Ex प्रेसिडेंट... जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता
AajTak
Delhi New CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है. उन्होंने इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है.
Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी. गुरुवार को रामलीला मैदान में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. 27 साल बाद बीजेपी का कोई उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी का सीएम बना है. बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना.
रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है. उन्होंने इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. वे मौजूदा समय में दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा के महिमा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं.
हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं रेखा गुप्ता रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे. साल 1976 में रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लग गई थी इसलिए उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया. रेखा गुप्ता की स्कूलिंग से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है. साल 1998 में उनकी शादी मनीष गुप्ता से हुई, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं.
बीकॉम, LLB... रेखा गुप्ता के पास ये डिग्रियां रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया. इसके बाद उन्होंने साल 2022 में मेरठ की जानी-मानी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (IMIRC आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना गाजियाबाद) से LLB की डिग्री हासिल की.
बचपन से RSS में एक्टिव, फिर DUSU अध्यक्ष बनीं रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं. उन्होंने संघ की छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से छात्र राजनीति में कदम रखा. 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं. इसके बाद, 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं. रेखा गुप्ता ने 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में अपनी यात्रा शुरू की.
राजनीतिक सफर

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










