
Delhi Mundka fire: कॉल करने पर भी नहीं मिली मदद... बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान, घायल से सुनाई आपबीती
AajTak
Delhi fire news: मुंडका हादसे में घायल एक शख्स ने बताया कि चारों तरफ आग थी, हमने फायर ब्रिगेड को कॉल लगाईं लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया. जब कुछ नहीं सूझा तो जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी.
दिल्ली के मुंडका इलाके में एक चार मंजिला इमारत में लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग जख्मी हो गए. घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने आपबीती सुनाई.
घायल शख्स ने बताया कि जब हादसा हुआ तो किस तरह से उन्होंने मदद के लिए फायर ब्रिगेड के ऑफिस में कॉल किया. गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं आई. घायल ने कहा कि आसपास कोई भी क्रेन नहीं थी. शाम को आग लगी थी. चारों तरफ आग लगी थी. मैं बिल्डिंग से कूद गया. इस तरह जान तो बच गई. मैं नीचे गिरा हुआ था. थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि एंबुलेंस खड़ी है, तो उसमें किसी तरह बैठ गया. बाद में पुलिस वाले यहां छोड़ गए.
बता दें कि हादसे में 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग रेस्क्यू किए जा चुके हैं. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात NDRF की टीम मौके पर पहुंची. वहीं दिल्ली फायर ब्रिगेड सेवा के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक फायर कर्मचारी ने बताया कि हमने तकरीबन 300-350 लोगों को बाहर निकाला है.
फायर कर्मचारी ने बताया कि लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी धुंए से हुई. इसके अलावा फायर कर्मचारियों को भी रेस्क्यू करने में धुंए से सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि इमारत पूरी तरह से जलकर राख हो गई है. सामान तबाह हो गया है.
डीसीपी एस शर्मा ने बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है, 12 घायल हो गए हैं. हम शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक टीम की मदद लेंगे. FIR दर्ज कर ली गई है. हमने कंपनी मालिकों को हिरासत में लिया है. आशंका है कि अभी और शव बरामद किए जा सकते हैं. रेस्क्यू का काम जारी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








