
Delhi Monsoon: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश, क्या ये मॉनसून की दस्तक है?
AajTak
Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में आज और आगामी दिनों में झमाझम बारिश हो सकती है.
Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के मौसम में आज बदलाव आया है. मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों को गुरुवार सुबह तब राहत मिली, जब कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से भी राहत मिली है. मालूम हो कि बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज छह से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
राजधानी दिल्ली में आज या फिर कल मॉनसून की दस्तक होने की भी संभावनाएं जताई गई हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 30 जून या फिर एक जुलाई को मॉनसून का आगमन हो सकता है. अब आज सुबह हुई हल्की बारिश के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ है? क्या दिल्ली में मॉनसून की दस्तक हो गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने मॉनसून की एंट्री पर आज अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
मौसम विभाग (IMD) ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार जताए हैं. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आज मध्यम गति से बारिश हो सकती है. एक जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि ठीक-ठाक बारिश भी होगी. चार जुलाई को भारी बरसात के साथ आंधी-तूफान आने की भी भविष्यवाणी की गई है.
#WATCH | Delhi wakes up to a sudden rainfall in several parts. Visuals from Dwarka Sector-16 C pic.twitter.com/xVHIZaVVWF
इन इलाकों में बारिश के आसार मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह (तकरीबन 6 बजे) पूर्वानुमान जारी किया कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ देर में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में पूरी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) के आसपास 30-40 किमी / घंटा की गति के साथ हवाएं और हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी. इसके अलावा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, कैथल, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखोदा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, पिलखुआ, हापुड़, संभल, बिलारी, मिलक, चंदौसी, बरेली, बदायूं, हाथरस, मथुरा, आगरा (यूपी.), अलवर, विराटनगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) में भी बारिश की संभावना है.
पिछली बार 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था मॉनसून दिल्ली में पिछले कई दिनों से मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट ने भी इस पर ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तराखंड, यूपी में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है. जल्द ही राजस्थान, हरियाणा और पंजबा में भी आगमन होगा. गर्मी और तापमान से राहत मिलेगी. बता दें ओडिशा और कर्नाटक, केरल समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून पहले ही पहुंच चुका है. इन राज्यों में ठीक-ठाक बारिश हो रही है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून की बारिश फसलों को भी बेहद फायदा पहुंचाएगी. दिल्ली में पिछले साल मॉनसून के आने में देरी हुई थी. आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि मॉनसून अपनी सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले दिल्ली पहुंच जाएगा. हालांकि, यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा, यह 19 सालों में दिल्ली में सबसे देरी से पहुंचने वाला मॉनसून था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










