
Delhi Metro Job News: दिल्ली मेट्रो ने MD पद के लिए मांगे आवेदन, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई
ABP News
Delhi Metro Job News: दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक के पद के लिए आवेदन मांगे हैं.
Delhi Metro News: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक (MD) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं. वर्तमान MD मंगू सिंह (Mangu Singh) का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है. DMRC के MD के रूप में मंगू सिंह का कार्यकाल सितंबर, 2021 में समाप्त होने के बाद सरकार ने 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया था.
DMRC के MD को दिल्ली सरकार मनोनीत करती है. DMRC में उसके अध्यक्ष सहित कुल 17 निदेशक हैं. इनमें से केन्द्र और दिल्ली सरकार द्वारा पांच-पांच (कुल 10) निदेशक मनोनीत किए जाते हैं, क्योंकि DMRC में दोनों की बराबर की भागीदारी है. वहीं प्रबंध निदेशक की नियुक्ति दिल्ली सरकार करती है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












