
Delhi metro guidelines: यात्री ध्यान दें- दिल्ली मेट्रो 100% सिटिंग क्षमता के साथ चलेगी, खड़े होकर नहीं कर सकेंगे यात्रा
AajTak
DDMA ने कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो और सरकारी बसों को 50% सिटिंग क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया था. लेकिन इसके बाद मेट्रो स्टेशन और बस स्टेंड पर लंबी लंबी लाइनें देखने को मिली थीं. कुछ जगह झगड़े की भी घटनाएं सामने आई थीं.
दिल्ली मेट्रो को लेकर DDMA ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. मेट्रो अब 100% सिटिंग कैपेसिटी के साथ चलेंगी. हालांकि, इस दौरान खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. इतना ही नहीं स्टेशन और मेट्रो पर बिना मास्क पहने किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी. Public Service Announcement In the wake of the latest guidelines issued by DDMA, Delhi Metro will be running with the 100% seating capacity & no standing passengers will be allowed till further notice.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










