
Delhi Metro में आया मां का कॉल, लड़की ने बोले ऐसे झूठ, हंस- हंसकर लोटपोट हुए यात्री
AajTak
एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक लड़की कथित तौर पर अपनी मां का फोन उठाती है. लड़की फोन पर मां से कहती है- 'हां मां, मैं कहां हूं? मैं तो घर पर हूं.' इसके बाद जो होता है वह मजेदार है.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं जो कभी डरा देते हैं तो कभी हंसा देते हैं. ऐसा कंटेंट पब्लिक प्लेस पर बनाने वाले लोग कई बार आसपास वाले के लिए मुसीबत बन जाते हैं लेकिन कई बार ये लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी ला देते हैं . ऐसा ही कुछ ताजा वीडियो में देखने को मिला. ये दिल्ली मेट्रो के अंदर का है जहां एक लड़की कथित तौर पर अपनी मां का फोन उठाती है.
लड़की फोन पर मां से कहती है- 'हां मां, मैं कहां हूं? मैं तो घर पर हूं.' इतना बड़ा झूठ सुनकर आसपास लोगों का हंसी छूटने लगती है.वह फिर आगे कहती है- 'आपको मेरा यकीन नहीं है क्या? मैं घर पर कार्टून देख रही हूं. चाहो तो सुन लो आवाज...'.
कमाल की बात है कि इसके बाद वह एक कार्टून कैरेक्टर शिन चैन की आवाज निकालती है. फिर तो मानो आसपास लोग हंस- हंसकर लोटपोट हो जाते हैं क्योंकि वह आवाज बिलकुल ही शिन चैन की होती है. सुन लिया मैं घर पर ही हूं, आपको यकीन ही नहीं होता कभी मुझपर.' वह बात करते हुए मेट्रो से बाहर निकल जाती है और अंदर लोग हंसे ही जा रहे हैं.
वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसको इंस्टाग्राम आईडी @mini_shinchan2.0 पर शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा है-'मम्मी मैं घर हूं. मेट्रो यात्रियों का रिएक्शन देखें'. लोग इस वीडियो पर ढेरों प्यारे कमेंट कर रहे हैं. अधिकतर लोग लड़की के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे.
यह पहली बार नहीं है जब वर्षा गुप्ता ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है. वह दिल्ली बेस्ड कंटेंट क्रिएटर हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह एक कॉमेडियन भी हैं. वह अक्सर दिल्ली मेट्रो के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करती है और कॉल पर अपनी मजेदार बातचीत करके यात्रियों के रिएक्शंस कैद करती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










