
Delhi Metro में अब चप्पलबाजी! चले थप्पड़ भी, दो युवक भिड़े तो मची अफरा-तफरी, VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हुआ है. दिल्ली मेट्रो के अंदर दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद ऐसा बढ़ा कि दोनों में से एक युवक नीचे झुका और पांव से चप्पल निकालकर दूसरे के गाल पर दे मारी.
काफी समय से DMRC(डीमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा, कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता तो कहीं यात्रियों में मारपीट हो गई. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है लेकिन यहां तो हद ही हो गई.
चप्पल के बदले थप्पड़
दिल्ली मेट्रो के अंदर दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद ऐसा बढ़ा कि दोनों में से एक युवक नीचे झुका और पांव से चप्पल निकालकर दूसरे के गाल पर दे मारी. आसपास लोग हैरान थे. इतने में उस शख्स ने भी चप्पल मारने वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए और उसके बाल पकड़कर खुद वहां से हट गया. इस दौरान चप्पल वाला शख्स उसका पीछा करने लगा. तभी एक अन्य यात्री ने उसे रोका और संभवत: मामला खत्म हो गया.
'यही सब देखने के लिए मेट्रो में जाता हूं'
वीडियो कब का है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर @dail.ylife05 ने शेयर किया है. इसपर लोगों ने ढेरों कमेंट किए हैं.एक ने मजे लेते हुए लिखा- बस यही सब देखने के लिए मेट्रो में जाता हूं. एक अन्य ने लिखा- असली एंटरटेनमेंट तो दिल्ली मेट्रो में ही देखने को मिलता है. एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में ये सब नजारा आम होता जा रहा है , प्रशासन को कुछ करना चाहिए.
'जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










