
Delhi Metro: दिल्ली में आज मैच देखने जा रहे हैं तो ना लें टेंशन, देर रात तक चलेगी मेट्रो, देखें टाइमिंग
AajTak
Delhi Metro Timing Changed: आज दिल्ली में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. मैच देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच सकते हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है. यहां देखें आज क्या रहेगा दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल.
Ind Vs South Africa Match, Delhi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज, 11 अक्टूबर को आखिरी मुकाबला खेला जाना है. ये मैच देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली में हो रहे इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है. इसी को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो ने दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव भी किया है.
दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने लास्ट मेट्रो की टाइमिंग को बढ़ा दिया है. जहां आम दिनों में ज्यादातर मेट्रो की लास्ट टाइमिंग रात के 11 बजे तक होती है, मेट्रो ने इसे 12:45 तक कर दिया है. हालांकि, अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों की अलग-अलग टाइमिंग तय की गई है. यहां चेक करें कौन सी मेट्रो लाइन पर कितना हुआ टाइम चेंज.
रेड लाइन (एल-1) रिठाला-शहीद स्थल न्यू बस अड्डा आम दिनों में इन स्टेशनों पर आखिरी मेट्रो की टाइमिंग 11 बजे होती है. मैच को देखते हुए न्यू बस अड्डा पर आखिरी मेट्री की टाइमिंग 11:50 कर दी गई है. वहीं, रिठाला पर इस समय को बदल कर 12:00 बजे कर दिया है.
येलो लाइन (एल-2)- समयपुर बादली-हुड्डा सिटी सेंटर आम दिनों में इन स्टेशनों पर आखिरी मेट्रो 11 बजे मिलती है. अब समयपुर बादली पर समय बदल कर 11:50 कर दिया गया है. वहीं, हुड्डा सिटी सेंटर पर 11:20 तक आखिरी मेट्रो मिलेगी. इसी प्रकार ब्लू, ग्रीन, वॉयलेट, पिंक, मेजेंटा और ग्रे लाइन पर भी समय में बदलाव किया है.
बता दें, पहले मुकाबले में जहां साउथ अफ्रीकी टीम ने नौ रनों से जीत हासिल की थी. वहीं टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए दूसरा मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. ऐसे में यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से निर्णायक बन चुका है. हालांकि, इस मैच के लिए सबसे बड़ी चिंता मौसम बना हुआ है. दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि पूरे 50-50 ओवर्स का मैच न हो पाए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








