
Delhi Metro: चोरों ने ठप की दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन, DMRC ने ट्विट कर दी मामले की जानकारी
AajTak
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से सफर करने वाले हैं तो बता दें कि कालिंदी कुंज और ओखला पक्षी बर्ड सैंक्चुरी के बीच मेट्रो देरी से चल रही है. DMRC ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है. मेट्रो देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ें क्या है पूरा मामला.
दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर मेट्रो देरी से चल रही है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कालिंदी और ओखला पक्षी बर्ड सैंक्चुरी के बीच मेट्रो सेवा काफी देर तक ठप पड़ी रही. DMCRC ने कहा है कि दूसरी सभी लाइनें सामान्य रूप से चल रही हैं. DMRC ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
दिल्ली मेट्रो के ट्वीट के मुताबिक, मैजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज और ओखला बर्ड सेंक्चुरी के बीच ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चल रही हैं. इस लाइन पर चोरों ने केबल उड़ाने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से सिग्नलिंग केबल डैमेज हो गए हैं. ट्वीट में DMRC ने कहा कि परिचालन घंटों के बाद ही केबल को ठीक करने का काम किया जा सकेगा.
मैजेंटा लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो को देखते हुए यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है. कई लोगों को ऑफिस पहुंचे में परेशानी हो रही है तो कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि मेट्रो केबल की चोरी की कोशिश को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.
गणतंत्र दिवस को लेकर मेट्रो ने दी थी ये जानकारी देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 26 जनवरी की तैयारियों को देखते हुए DMRC ने भी सतर्क किया है. दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने कहा है कि गणतंत्र दिवस की वजह से मेट्रो में सुरक्षा गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं. इस वजह से सिक्योरिटी चेक में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए DMRC ने दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों से कहा है कि यात्रा में कुछ समय अतिरिक्त लेकर चलें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








