
Delhi MCD Election: निकाय चुनाव का ऐलान टला, तीनों MCD एक करने की तैयारी में केंद्र
AajTak
दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण की योजना पर काम कर रही है. इसीलिए चुनाव कार्यक्रम के ऐलान में देरी हो रही है.
दिल्ली एमसीडी के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किए जाने में देरी हो रही है. अब इसे लेकर दिल्ली के चुनाव आयुक्त का बयान आया है. दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण की योजना पर काम कर रही है. इसीलिए चुनाव कार्यक्रम के ऐलान में देरी हो रही है.
उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. केंद्र सरकार की ओर से कुछ बातें आई हैं जिनकी वजह से हम चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं कर रहे हैं. सरकार की कुछ और योजना है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा है कि सरकार एमसीडी का पुनर्गठन करना चाहती है.
दिल्ली के राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि केंद्र सरकार एमसीडी का एकीकरण करना चाहती है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि हमने इस पर विचार किया है. हम इसे लेकर कानूनी राय लेंगे. मैं खुद इस प्रक्रिया की जांच करूंगा. दिल्ली के चुनाव आयुक्त ने कहा है कि वे इसे लेकर एक हफ्ते में अंतिम निर्णय लेंगे. कानूनी राय के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










