
DELHI MCD चुनाव की तैयारियों में छाया होली का रंग, BJP कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे 'मोदी-याेगी गुलाल'
AajTak
बीजेपी कार्यकर्ता होली में जनता के बीच जाकर 'मोदी योगी गुलाल' बांट कर नए-नए वादे कर रहे हैं. लोगों को भरोसा दिलाया कि गली-मोहल्ले और कॉलोनी के विकास होंगे.
अब होली का रंग MCD चुनाव पर भी दिखने लगा है. फिलहाल दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख का घोषणा नहीं हुआ है. लेकिन रंगों के त्योहार होली को लेकर राजनीतिक पार्टियां लोगों के बीच जाकर उन्हें लुभाने में जुटी गई है. सभी पार्टियां जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है.
सागरपुर इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने होली के मौके पर मोदी और योगी की फोटो के साथ बने गुलाल के पैकेट को लेकर घर-घर बांट रहे हैं. लोगों से दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव की चर्चा की. लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से चार राज्यों में बीजेपी को जनता ने दोबारा से जिताया है, उसी तरह दिल्ली में भी होने वाले एमसीडी चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी को मौका दें. इसी बीच में लोगों बताया कि चुनाव चाहे जब भी हो लेकिन तैयारियां अभी से चल रही हैं. इन नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी तरफ से चुनाव की तैयारी में कोई कमी नहीं की जा रही है. चुनाव अप्रैल में हो या फिर 6 महीने बाद कोई फर्क नहीं पड़ता है. वह अपनी तैयारियों में जुटे रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाई है और योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में बेहतर विकास और कानून व्यवस्था बनाकर सरकार में आए हैं.
ऐसे में अब बारी दिल्ली के लोगों की है. MCD में फिर से बीजेपी को लाकर अपनी गली-मोहल्ले और कॉलोनी के विकास के काम को और रफ्तार दे सके. खास तौर पर मोदी योगी गुलाल बांटने में महिलाओं की अहम भूमिका दिख रही है. सभी गुलाल में सराबोर होकर झूमते गाते और ढोल बजाते गली मोहल्ले में जाकर मोदी योगी के जयकारे लगाने के साथ-साथ मोदी योगी की फोटो वाले गुलाल भी दे रहे थे. अब इससे साफ है कि चुनाव अप्रैल में हो या फिर कुछ महीने बाद लेकिन चुनाव जीतने के लिए यह राजनीतिक दल जो भी हथकंडा अपना सकते हैं, वह अपना रहे हैं.
इनपुट-(मनोरंजन कुमार)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









