
Delhi Live: शराब नीति को लेकर जांच के घेरे में सिसोदिया, AAP दफ्तर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
AajTak
सीबीआई ने शराब नीति के तहत गड़बड़ी के मामले में दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया है. इसके अलावा सीबीआई की एफआईआर में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, वे सभी मनीष सिसोदिया के करीबी हैं. FIR कॉपी से पता चलता है कि अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अरुण पांडे शराब व्यापारियों से कमीशन लिया करते थे. कमीशन के बदले में ही लाइसेंस दिया जाता था.
दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई की दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी के बाद अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शराब नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया.
उन्होंने गधों पर सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का पुतला रखकर विरोध जताया. उन्होंने इस दौरान आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की.
वहीं इससे पहले मनीष सिसोदिया एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले. इस दौरान सीबीआई रेड के सवाल पर मीडिया से कहा-"... कल मैं कुछ अवांछित और बिन बुलाए मेहमानों के साथ था...'' वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मैं वह करने जा रहा हूं, जो मुझे करने के लिए बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक वह दोपहर 12 बजे अपने घर एबी-17, मथुरा रोड पर प्रेस वार्ता करेंगे.
वहीं बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आरोपी नंबर 1 मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर विक्टिम कार्ड या व्हाटअबाउटरी कार्ड या डिफ्लेक्शन कार्ड खेलने की कोशिश करेंगे.
आरोपी नंबर 11 दिनेश अरोड़ा कौन है?: बीजेपी
वहीं बीजेपी ने मनीष सिसोदिया पर हमला बोला. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया- केजरीवाल जी... आरोपी नंबर 11 दिनेश अरोड़ा के साथ आपका क्या रिश्ता है? वह आपके लिए क्या करता है? आरोपी नंबर 1 मनीष सिसोदिया देर रात मीटिंग के लिए उसके बार क्यों जा रहे थे? वह आपके आवास पर क्यों आमंत्रित किया गया था? शराब घोटाले में उसकी क्या भूमिका थी? और किसके कहने पर उसने यह किया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









