
Delhi LIVE: कोरोना के महासंकट के बीच आज राजधानी पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
AajTak
दिल्ली में इस वक्त अस्पतालों में बेड्स की कमी है, तो ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत है. हालांकि, सोमवार को दोनों ही मोर्चों पर कुछ राहत मिलने के आसार हैं. वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते बढ़ा दिया गया है.
कोरोना वायरस की भयानक लहर से इस वक्त राजधानी दिल्ली जूझ रही है. हर दिन दिल्ली में कोरोना के मामलों, मौतों की संख्या बढ़ रही है और इसी के साथ ही राजधानी के स्वास्थ्य सिस्टम की पोल भी खुल रही है. दिल्ली में इस वक्त अस्पतालों में बेड्स की कमी है, तो ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत है. हालांकि, सोमवार को दोनों ही मोर्चों पर कुछ राहत मिलने के आसार हैं. वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते बढ़ा दिया गया है. ऑक्सीजन और बेड्स का संकट दूर होने के आसार केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस अब दिल्ली भी ऑक्सीजन सप्लाई कर रही है. सोमवार रात को पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचेगी, जिसमें 70 टन ऑक्सीजन होगा. ये ऑक्सीजन एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील प्लांट से आ रही है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










