
Delhi Heat Wave Alert: दिल्ली के लिए मंगल-बुध भारी, 40 डिग्री पार जा सकता है तापमान, यलो अलर्ट जारी
AajTak
Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले दो दिन काफी भारी पड़ने वाले हैं. दरअसल, मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान, राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.
Delhi Weather: उत्तर भारत के तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. मंगलवार-बुधवार को राजधानी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए दो दिन भारी पड़ने वाले हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार और बुधवार, दो दिनों तक तापमान 40 डिग्री से अधिक रहेगा. दिल्ली में गंभीर हीट वेव चलेगी, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
मालूम हो कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है. कुछ ही दिनों में अधिकतम तापमान में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. मार्च महीने में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द इस गर्मी से दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिलने वाली है.
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के देशभर के तापमान के बारे में जानकारी दी है. IMD के ट्वीट के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान में हीट वेव की स्थिति रहने वाली है, जबकि दो दिनों तक जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश और सौराष्ट्र व कच्छ इलाके में हीट वेव कहर बरपाएगी. वहीं, 30 मार्च और एक अप्रैल को दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है.
Isolated Heat Wave conditions are very likely to continue over Jammu Division, Himachal Pradesh & Saurashtra-Kutch during next 2 days; over West Madhya Pradesh, Vidarbha & Rajasthan during next 4-5 days;
दिल्ली में दो दिनों के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. एक अप्रैल को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. यानी कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दिन राजधानी में तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं.
झारखंड में चंद दिनों बाद से चलेगी लू उधर, मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में भी तापमान में वृद्धि होने वाली है. कम से कम 10 जिले बुधवार से तीन दिनों तक लू की चपेट में आने की संभावना है. उन्होंने आगाह किया कि कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है. लू की चपेट में आने वाले जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









