
Delhi Fog: भयंकर कोहरे में गुम हो गया दिल्ली-NCR! विजिबिलिटी जीरो, रेंग रहीं गाड़ियां, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट
AajTak
दिल्ली और इसके आसपास के इलाके कोहरे में लिपटे हुए हैं. कोहरा इतना है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. विजिबिलिटी गिरकर जीरो हो गई हैं.
देश की राजधानी दिल्ली आज, 10 जनवरी की सुबह-सुबह पूरी तरह कोहरे में लिपटी नजर आई. कोहरा इतना है कि सब कुछ उसमें गुम है. विजिबिलिटी जीरो मीटर तक गिर गई है. घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गाड़ियों की रफ्तार ऐसी थम गई है कि 20 ज्यादा स्पीड पर चलना मुश्किल हो रहा है. वाहनचालकों को एमरजेंसी लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है. बराबर में खड़े पेड़ भी नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं. IMD की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है.
ये कोहरे केवर दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में बड़े हिस्से में देखने को मिल रहा है, जिसका असर गौतमबुद्ध नगर में भी दिखाई दे रहा है. रिहायशी इलाकों में गगनचुम्बी इमारतें भी आँखों से ओझल हो गई हैं. यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है. इमारतों का ऊँचा हिस्सा दिखाई देना बंद हो गया है.
फ्लाइट्स लेट, ट्रेनों की रफ्तार थमी
दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में भी देरी होने की संभावना बनी हुई है. आईजीआई एयरपोर्ट पर आज सुबह 4 बजे से ही शून्य दृश्यता है, जिससे उड़ान परिचालन प्रभावितहै. आईजीआई एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट कंपनी के संपर्क में रहें. कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार भी थाम दी है.
कैसे तय होता है हल्का और घना कोहरा?
मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है, जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है. 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता को घना कोहरा, 201 से 500 को मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता को हल्का कोहरा कहा जाता है. बता दें कि दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में शुक्रवार को जगह-जगह घना कोहरा और बहुत घना कोहरा छाया रहा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












