
Delhi Firing: बीच ट्रैफिक धुआंधार फायरिंग, देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बदमाश इतने बेखौफ कैसे?
AajTak
राजधानी दिल्ली में हुए शूटआउट ने पूरी दिल्ली को दहला दिया है. गोलीकांड की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल है कि दिल्ली की गलियों में भी ऐसे बेखौफ बदमाश घूम रहे हैं जो भरे चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हैं. जो दिन के उजाले में किसी का शरीर छलनी कर जाते हैं. सुभाषनगर के इस चौराहे पर भारी ट्रैफिक है, इसी ट्रैफिक के बीच ये सफेद रंग की इनोवा कार आती है और इसके साथ ही आते हैं ये तीन हमलावर तीनों स्कूटी से उतरते हैं और इनोवा कारपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर देते हैं. इधर से ये तीनों गोलियां चला रहे हैं तभी इनोवा कार के आगे वाली पहली सीट से एक हाथ बाहर आता है, और गोली दागने लगता है. शूटआउट मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










