
Delhi Election: कैसे तय होता है कितने राउंड होगी काउंटिंग? जानें मतगणना का पूरा प्रोसेस
AajTak
दिल्ली चुनाव के लिए आज शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती अलग-अलग काउंटिंग सेंटर्स पर होगी. वोटों की गिनती राउंड के हिसाब से होती है. जहां ज्यादा राउंड में काउंटिंग होगी, वहां के नतीजे देर से आएंगे और जहां कम राउंड में गिनती होगी, वहां के नतीजे जल्दी आने की उम्मीद है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले गए. अब गिनती की बारी है. शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती अलग-अलग काउंटिंग सेंटर्स पर होगी. वोटों की गिनती राउंड के हिसाब से होती है. जहां ज्यादा राउंड में काउंटिंग होगी, वहां के नतीजे देर से आएंगे और जहां कम राउंड में गिनती होगी, वहां के नतीजे जल्दी आने की उम्मीद है.
कैसे तय होता है किस सीट पर कितने राउंड?
किसी विधानसभा क्षेत्र में कितने पोलिंग स्टेशन हैं, इस पर यह बात निर्भर करती है कि वहां कितने राउंड में वोटों की गिनती होगी. आमतौर पर हर विधानसभा में गिनती के लिए 7 से लेकर 14 टेबल लगाए जाते हैं. हर टेबल पर एक बार में एक बूथ का ईवीएम खुलता है.
उदाहरण के तौर पर अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में 200 बूथ (पोलिंग स्टेशन) हैं और वहां पर गिनती के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं तो गिनती की प्रक्रिया 20 राउंड में पूरी होगी. इस हिसाब से दिल्ली कैंट में वोटों की गिनती 8 राउंड में पूरी हो सकती है. वहीं सबसे ज्यादा वक्त बड़े विधानसभा क्षेत्रों मसलन विकासपुरी, मटियाला और बुराड़ी जैसे विधानसभा इलाकों में लग सकता है. इन सभी क्षेत्रों में 25 से ज्यादा राउंड में वोटों की गिनती होगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Result 2025 Full List Of Winners देखने के लिए यहां क्लिक करें
कितने बजे से खुलेंगी ईवीएम?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







