
Delhi Cyber Crime: रुपये डबल करने का दिया झांसा, शेयर मार्केट नाम पर कारोबारी से ठगे एक करोड़
AajTak
साइबर क्रिमिनल्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगते हैं, ऐसा ही एक मामला दिल्ली से आया है. जहां बदमाशों ने कारोबारियों को निशाना बनाने के लिए उन्हें अलग-अलग WhatsApp ग्रुप में जोड़ा. फिर शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया फिर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाए और फरार हो गए.
दिल्ली में साइबर क्राइम में तेजी आई है, पुलिस के मुताबिक दिल्ली में हर रोज 700 से ज्यादा लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगते हैं, ऐसा ही एक मामला दिल्ली से आया है. जहां बदमाशों ने कारोबारियों को निशाना बनाने के लिए उन्हें अलग-अलग WhatsApp ग्रुप में जोड़ा. फिर ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़ी जानकारियां शेयर की और ज्यादा मुनाफा कामाने का लालच दिया.
जब ठगों को लगा कि कारोबारी को उन पर यकीन हो गया है और वह उनके झांसे में आ गया है तो उन्होंने पर्सनल नंबर पर कारोबारी से संपर्क किया. आरोपियों ने बेहद सावधानी बरते हुए कारोबारी को सिर्फ उन शेयर की डिटेल दी जो पिछले कुछ समय में बड़ी तेजी से आगे बड़े थे.
शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी
कारोबारी जब पूरी तरीके से उनके झांसे आया गया तो उसके दो अलग-अलग अकाउंट खुलवाए गए फिर धीरे-धीरे एक करोड़ से ज्यादा की रकम खातों में जमा करवाई. इधर व्यापारी को लग रहा था कि उनकी रकम बढ़ रही है. लेकिन जब जरूरत पड़ने पर व्यापारी ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें रुपये नहीं मिले. उल्टा उनसे नए आईपीओ के नाम और रकम मांगी गई.
पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
जब व्यापारी के पैसे नहीं निकले तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध को लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आमतौर पर लोगों के साथ फ्रॉड के मामले उनके लालच के कारण होते हैं. जैसे एक व्यक्ति के साथ 22 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ. उसने इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसा डबल होने के लालच में नुकसान झेला.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










