
Delhi Crime: शादी से इनकार पर महिला पर एसिड अटैक, 11 साल बाद डॉक्टर को 12 साल की सजा
AajTak
Acid Attack Case: साल 2014 में एक महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक करने के मामले में उसके पुरुष सहकर्मी को 12 साल की सजा मिली है. इसके साथ ही पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. अपराधी पीड़िता से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया.
दिल्ली की एक अदालत ने साल 2014 में महिला पर एसिड फेंकने के मामले में एक डॉक्टर को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह अपराध केवल अमानवीय ही नहीं बल्कि उस भरोसे से भी विश्वासघात है, जिसे पीड़िता ने आरोपी पर जताया था. कोर्ट ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 326ए और धारा 120बी के तहत दोषी ठहराते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौम्या चौहान की अदालत ने डॉक्टर अशोक यादव (42) और उसके साथी वैभव (32) के खिलाफ सजा पर सुनवाई की, जिसमें यह साबित हो गया कि पूरी साजिश का मास्टरमाइंड अशोक यादव ही था. वह बार-बार पीड़िता को शादी का प्रस्ताव देता रहा, लेकिन महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया. उसकी शादी कहीं और तय हो गई. इससे बौखलाए अशोक ने बदला लेने के लिए खौफनाक योजना बनाई.
पीड़ित महिला का चेहरा बिगाड़ने और उसकी जिंदगी तबाह करने के लिए अशोक यादव ने अपने दोस्त वैभव को अपने साथ शामिल किया. दोनों ने मिलकर महिला पर एसिड फेंकने की योजना बनाई. इतना ही नहीं, शक से बचने के लिए आरोपी ने महिला का बैग लूटने का भी प्लान बनाया, ताकि पूरे मामले को डकैती का रूप दिया जा सके. हालांकि, पुलिस की जांच में उसकी रची गई पूरी साजिश उजागर हो गई.
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एमबीबीएस की पढ़ाई और डॉक्टरी की डिग्री भी आरोपी की सोच को नहीं बदल सकी. डॉक्टर होने के बावजूद उसने मानवता, परोपकार और अहिंसा की शपथ को त्याग दिया और एक निर्दोष महिला की जिंदगी बर्बाद करने का रास्ता चुना. बचाव पक्ष ने यह दलील दी कि चूंकि एसिड सिरिंज से फेंका गया था, इसलिए आरोपी का महिला को मारने कोई इरादा नहीं था.
अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि एसिड सीधे महिला के चेहरे और आंख पर फेंका गया था. इस हमले में उसकी दाहिनी आंख इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कि उसे कभी ठीक नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने बचाव पक्ष की इस बात को भी खारिज कर दिया कि महिला सामान्य जीवन जी रही है, शादीशुदा है और डॉक्टर के तौर पर काम कर रही है. इसलिए अपराध की गंभीरता कम आंकी जानी चाहिए.
अदालत ने कहा, ''यह आरोपी का इरादा ही था कि महिला इस हमले के बाद दयनीय जिंदगी जिए. लेकिन पीड़िता पौराणिक पक्षी फीनिक्स की तरह राख से उठ खड़ी हुई. उसने इस भयावह घटना से हुए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक आघात से जूझकर अपनी जिंदगी को फिर से खड़ा किया. यह उसका साहस और दृढ़ता है, लेकिन इसका लाभ दोषी को नहीं दिया जा सकता.''

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








