
Delhi Crime: म्यूजिक धीमा करने का बोलने पर बौखलाया युवक, हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर
AajTak
नई दिल्ली के द्वारका थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल को कार चालक ने टक्कर मार दी. घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया. उसे मामूली चोट आई हैं. पुलिसकर्मी ने युवक को म्यूजिक धीमा करने को कहा था. इस पर उसे गुस्सा आ गया फिर उसने कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी.
दिल्ली के द्वारका इलाके में होली के त्योहार वाली शाम को युवक ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को कार से टक्कर मार दी. पुलिसकर्मी ने युवक से कार में बज रहे म्यूजिक धीमा करने को कहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार को भी जब्त कर लिया है.
दरअसल, होली की शाम को द्वारका पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे. शाम करीब साढ़े आठ बजे कार सवार कुछ लोग तेज म्यूजिक बजाते हुए जा रहे थे. पुलिसकर्मियों ने कार रुकने का इशारा किया. कार चलाक ने कार रोकी, तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि म्यूजिक धीमा कर लो.
लौटाकर लाया कार और मारी टक्कर
पुलिसकर्मियों के कहने पर कार चालक कार लेकर चला गया. फिर कुछ ही पलों बाद तेज रफ्तार में पुलिसकर्मियों की ओर कार लेकर आ गया. कार आती देख हेड कांस्टेबल जगदीश ने खुद को बचाने की कोशिश की. मगर, फिर भी वह कार की चपेट में आ गए.
इसकी वजह से जगदीश को हल्की चोट आई है. टक्कर मारने का प्रयास करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए. इसके बाद जगदीश ने अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मिलकर कार का पीछा किया.
गिरफ्तार किया गया आरोपी चालक

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









