
Delhi Crime: मधु विहार इलाके में भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, आरोपी फरार
AajTak
दिल्ली के मंडावली ऊंचे पार इलाके में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी. जांच में सामने आया कि आरोपी आनंद मिश्रा एक ड्रग्स एडिक्ट है और अपनी आदतों की वजह से परिवार से पिछले 10 सालों से अलग रहता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
पूर्वी दिल्ली के मंडावली ऊंचे पार इलाके में सोमवार को एक पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले गया, जब बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना में पीड़त बाल-बाल बच गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी आनंद मिश्रा (35) ने दोपहर करीब 12 बजे अपने 29 वर्षीय भाई अनिरुद्ध मिश्रा पर गोली चला दी. गोली अनिरुद्ध के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी. पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनकर अनिरुद्ध को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है.
बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
जांच में सामने आया कि आनंद मिश्रा एक ड्रग्स एडिक्ट है और अपनी आदतों की वजह से परिवार से पिछले 10 सालों से अलग रहता है. पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण गुस्से में आनंद ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आनंद मिश्रा की तलाश में टीमें बनाई गई हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं. पीड़ित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










