
Delhi Crime: बेरहमी से शादीशुदा युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा, पुलिस बोली- अन्य युवक से था संबंध
AajTak
दिल्ली के पालम विहार में 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास सड़ी हुई हालत में मिला, उसके प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था. जांच में सामने आया कि युवक एचआईवी पॉजिटिव था और एक अन्य पुरुष के साथ संबंध में था.
दिल्ली के पालम विहार रेलवे स्टेशन के पास 27 नवंबर को 25 वर्षीय युवक का सड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे मृतक की पहचान हुई. मृतक ई-कॉमर्स कंपनी में एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था और कुछ दिनों से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 नवंबर को द्वारका सेक्टर-23 थाने में दर्ज कराई गई थी.
पुलिस जांच में पता चला कि युवक की हत्या बेहद निर्ममता से की गई. सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था, शरीर पर चाकू के कई निशान थे और उसके प्राइवेट पार्ट्स को काटकर अलग कर दिया गया था.
चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या
जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में युवक को 25 नवंबर को पालम विहार रेलवे यार्ड की तरफ जाते हुए देखा गया था. उसके पीछे दो अन्य युवक भी नजर आए. हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला.
पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया
पुलिस ने मोबाइल चैट और अन्य जांच में पाया कि मृतक शादीशुदा था. बावजूद उसके एक अन्य युवक के साथ संबंध में था. जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक एचआईवी पॉजिटिव था. पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या उसकी बीमारी या यौन झुकाव उसकी हत्या का कारण बनी. हत्या की जांच के लिए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की हैं जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










