
Delhi Crime: जो प्लेस्कूल खोलने का सपना था, उसी में मिली वर्षा की डेडबॉडी, पार्टनर ही निकला कातिल
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला में एक महिला की लाश मिली, जो पिछले कुछ दिनों से लापता बताई जा रही थी. वह अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक स्कूल शुरू करने वाली थी, कथित तौर पर पार्टनर ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में पुलिस को उसके पार्टनर का भी शव मिला.
दिल्ली (Delhi) में 23 फरवरी को वर्षा पंवार नाम की एक 32 वर्षीय महिला के लापता होने की खबर मिली थी, जिसके बारे में पता चला है कि उसके बिजनेस पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला के बारे में संदेह था कि उसने हरियाणा के सोनीपत में खुदकुशी कर ली लेकिन बुधवार को महिला की लाश नरेला के उसी प्लेस्कूल में मिली, जिसको वह अपने बिजनेस पार्टनर सोहन लाल के साथ खोलने की योजना बना रही थी.
दिल्ली के स्वतंत्र नगर निवासी विजय कुमार के द्वारा 24 फरवरी को नरेला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी 23 फरवरी को बाइक लेकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी. महिला तलाकशुदा थी और अपने पिता के साथ रहती थी.
शुरू भी नहीं हुआ था स्कूल... विजय कुमार ने बताया कि उन्हें आखिरी बार उनके बिजनेस पार्टनर सोहन लाल के साथ देखा गया था, जिनके साथ वह नरेला में टिनी ड्रीम बेरी प्लेस्कूल (Tiny Dream Berry Playschool) शुरू करने की योजना बना रही थीं. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लेस्कूल अभी शुरू नहीं हुआ है और इसमें एक बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरा है, जो ऑफिस के रूप में काम करता है और दाईं ओर एक और दुकान है. अधिकारी ने कहा कि विजय कुमार ने 24 फरवरी को अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन इसे एक अनजान शख्स ने रिसीव किया. उस व्यक्ति ने उनको बताया कि वह सोनीपत के हर्षाना गांव में रेलवे ट्रैक के पास है, जहां एक व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है. वीडियो कॉल पर, विजय कुमार ने खुदकुशी करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की पहचान सोहन लाल के रूप में की.
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद विजय कुमार तुरंत हर्षाना गांव पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फोन (मृतका का) लिया. उस वक्त तक सोहन लाल वहां से जा चुका था. इसके बाद मृतका के पिता ने 24 फरवरी को नरेला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, पिता की मौजूदगी में प्लेस्कूल कैंपस की जांच की गई. हालांकि, मुख्य ऑफिस बंद थी और ताला लगा हुआ था.
यह भी पढ़ें: Delhi: छठवीं क्लास के छात्र ने कर दी थी 8वीं के बच्चे की हत्या... स्कूल के बाद दोनों में हुआ था विवाद
महिला और सोहन लाल के मोबाइल नंबरों को कॉल डिटेल रिकॉर्ड एनालिसिस और लोकेशन की जानकारी के लिए भेजा गया. सोहन लाल की आखिरी लोकेशन हरियाणा के बड़ौत की मिली. मृतका के पिता ने बाद में मकान मालिक की मदद से प्लेस्कूल के कार्यालय का शटर खोला और मुख्य डेस्क के पीछे अपनी बेटी की लाश देखी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










