
Delhi BMW Case: गगनप्रीत को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत, भरना होगा 1 लाख का बॉन्ड
AajTak
दिल्ली के बीएमडब्ल्यू हादसा मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी गगनप्रीत को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी. जमानत में पासपोर्ट जमा करना और हर सुनवाई में उपस्थित रहना शर्तें रखी गईं. पुलिस ने घायल को नर्सिंग होम ले जाने पर आपत्ति जताई, जबकि गगनप्रीत ने अस्पताल ले जाने और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन पालन का दावा किया.
BMW Crash Case Delhi: बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी गगनप्रीत को जमानत दे दी है. अदालत ने आरोपी को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर की. इसके साथ ही दो अन्य जमानतकर्ताओं की शर्तें पूरी करनी होंगी. कोर्ट की यह कार्रवाई तब हुई जब आरोपी ने अपनी जमानत अर्जी में स्वास्थ्य और पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला दिया. जमानत देते समय कुछ शर्तें लगाई गई हैं, जिनमें पासपोर्ट जमा करना और हर सुनवाई में अदालत में उपस्थित रहना शामिल है.क्या थी दिल्ली पुलिस की दलील? कोर्ट ने गुरुवार, 25 सितंबर को इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया. पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपी महिला गगनप्रीत की जमानत याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी देखी. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि न्यू लाइफ नर्सिंग होम में गंभीर बीमारियों और हादसों में घायल लोगों का तुरंत और उचित इलाज संभव नहीं है, जबकि हादसे के स्थान के पास कई स्पेशियलिटी अस्पताल मौजूद थे, लेकिन घायल को वहां नहीं ले जाया गया.क्या थी गगनप्रीत के वकील की दलील? इस मामले में आरोपी गगनप्रीत के वकील ने अदालत को बताया कि गगनप्रीत ने घायल अपने पति को छोड़कर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह हर घायल की मदद करने पर आरोप लगाए जाएंगे, तो कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं करेगा. पीसीआर को भी कॉल की गई थी और कॉल रिकॉर्ड पुलिस को सौंपा गया. वकील ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की दी गई गाइडलाइन का गगनप्रीत ने पूरी तरह पालन किया. कोर्ट के निर्देशानुसार सभी पक्षों ने अपना लिखित जवाब दाखिल किया था.
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला तेज रफ्तार में बीएमडब्ल्यू चला रही थी, जब गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया तो वह सीधे नवजोत सिंह की मोटरसाइकिल से टकरा गई. इस टक्कर के बाद बाइक पहले डिवाइडर और फिर बस से भिड़ गई, जिससे नवजोत और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में दिल्ली पुलिस ने बीएमडब्ल्यू जब्त कर ली.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








