
Delhi Badli Seat Result LIVE: दिल्ली की इकलौती विधानसभा सीट, जिस पर कांग्रेस चल रही है आगे
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आप ने भी 14 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसी बीच नजर जाती है कांग्रेस पर, जिसका अभी एक सीट पर खाता खुलता दिख रही है और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस दिल्ली की बादली सीट पर आगे चल रही है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आप ने भी 14 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसी बीच नजर जाती है कांग्रेस पर, जिसका अभी एक सीट पर खाता खुलता दिख रही है और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस दिल्ली की बादली सीट पर आगे चल रही है. यहां से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है.
वोटों की गिनती के बीच मिल रहे ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा है. यहां से उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने बढ़त बना ली है.
इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने उम्मीदवार अजेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, भाजपा ने इस बार बादली सीट से अहिर दीपक चौधरी के नाम पर भरोसा जताया था, जबाकि कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार देवेंद्र यादव को ही एक बार फिर से इस सीट पर मौका दिया था.
यह भी पढ़ेंः Delhi Chunav Parinam 2025 Live: रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार... पलटती दिख रही है दिल्ली की सत्ता
यह भी पढ़ेंः यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: वोटिंग जारी, कौन बनाएगा सरकार?
2020 में किसने मारी थी बाजी 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के अजेश यादव ने 29,094 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. उन्हें 49.65 % वोट शेयर के साथ 69,427 वोट मिले थे. उन्होंने BJP के विजय कुमार भगत को 29094 वोटों से हराया था. विजय कुमार भगत को इस चुनाव में (28.84 %) कुल 40333 वोट हासिल हुए थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







