
Delhi Airport: फ्लाइट छूट जाने के बहाने लोगों से ऐंठता था पैसे, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा यात्रियों को ठगने वाला युवक गिरफ्तार
ABP News
Delhi Airport: शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे विश्वविद्यालय का परिचय पत्र दिखाया और कहा कि वह चंडीगढ़ से आया है और विशाखापत्तनम का उसका विमान छूट गया है.
Man Arrested For Cheating Passengers: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो खुद को आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र बता रहा था और विमान छूट जाने के बहाने यात्रा के लिए लोगों से पैसे ऐंठता था. पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले वी दिनेश कुमार के तौर पर की गयी है. उन्होंने कहा कि पिछले चार पांच साल में वह अब तक 100 से ज्यादा यात्रियों को ठग चुका है.
पुलिस ने बताया कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर पुरूष छात्रावास में रहने वाले एक व्यक्ति ने 19 दिसंबर 2021 को शिकायत दर्ज करायी कि वह बड़ौदा से दिल्ली हवाई अड्डे के टी थ्री टर्मिनल पर पहुंचा, जहां आरोपी ने उससे संपर्क किया और कहा कि वह आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












